नीदरलैंड के कोच रोनाल्ड कोमैन ने मंगलवार को मोरक्को से पेनल्टी शूटआउट में टीम के हारने और फीफा विश्व कप से बाहर होने के बाद बतौर कोच अपने भविष्य पर संदेह जताया। उन्होंने कहा कि वह अभी भी मॉन्टेरी स्टेडियम में आए परिणाम से उबर रहे हैं।
शिन्हुआ के मुताबिक कोमैन ने कहा, "मैंने हार नहीं मानी है। मैं अपने भविष्य के बारे में सोचूंगा। मैच की निराशा अभी भी बहुत ताजा है। मैं सोचूंगा और शायद कल सुबह तक किसी नतीजे पर पहुंचूंगा।"
कोमैन ने कहा, "हमने जब मोरक्को को अपने ग्रुप में देखा, उसी पल से यह एक मुश्किल ड्रॉ था, लेकिन यही फुटबॉल है। हमने इस मैच में बहुत ऊर्जा लगाई। मोरक्को ने हमसे बेहतर मौके बनाए। हमने बढ़त बना ली। मुझे नहीं लगा कि उनके पास कोई असली हल है। उन्होंने किस्मत से एक गोल कर दिया। स्टॉपेज टाइम में यह और भी दर्दनाक होता है। हम पेनल्टी शूटआउट में भी बदकिस्मत थे।"