गोल्फ: मानव शाह ने यूएस ओपन के लिए क्वालीफाई किया, रचा इतिहास (Image Source: IANS)
भारतीय-अमेरिकी मानव शाह, इंडियन गोल्फ प्रीमियर लीग (आईजीपीएल) के पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए, जिन्होंने पिछले साल सितंबर में आईजीपीएल शुरू होने के बाद से किसी 'मेजर' टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई किया है। अब मानव कुछ ही महीनों में यूएस ओपन खेलते नजर आएंगे।
33 वर्षीय मानव ने आईजीपीएल में जीत के बेहद करीब पहुंचने के बाद, इस सीजन में शानदार प्रदर्शन करते हुए आईजीपीएल के चार मुकाबलों में से तीन में टॉप-7 में जगह बनाई। एक मैच में वह टी-11 पर रहे। इसके अलावा, उन्होंने कुछ महीने एशियन डेवलपमेंट टूर और एशियन टूर पर भी गोल्फ खेला है।
भारतीय मूल के खिलाड़ियों के लिए यह समय बेहद शानदार साबित हो रहा है। जहां एक तरफ, एरॉन राय ने पीजीए चैंपियनशिप जीतकर पहला 'मेजर' खिताब अपने नाम किया। वहीं, अब शाह भी किसी 'मेजर' टूर्नामेंट में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं।