इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2025-26 में रविवार को एससी दिल्ली और इंटर काशी के बीच मुकाबला 0-0 से ड्रॉ रहा। रविवार को नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में इंटर काशी का आक्रमण ज्यादा तेज था। इस टीम को गोल करने के बेहतर मौके मिले, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। इंटर काशी 12 मुकाबलों में 13 अंकों के साथ नौवें स्थान पर पहुंच गई है, जबकि स्पोर्टिंग क्लब दिल्ली उतने ही मुकाबलों में 11 अंकों के साथ 11वें स्थान पर आ गई है।
एससी दिल्ली के गोलकीपर नोरा फर्नांडिस को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया, जिन्होंने गोलपोस्ट के बीच रहते हुए 6 गोल बचाए।
इंटर काशी ने आक्रामक अंदाज में मैच की शुरुआत की। रोहित दानु ने लंबी दूरी से एक जोरदार शॉट लगाया, जिसे नोरा फर्नांडीस ने शानदार तरीके से बचा लिया। वहीं, विंगर मोहम्मद आसिफ और स्ट्राइकर सेइमिनलेन डौंगेल भी गोल करने के बेहद करीब पहुंच गए थे।