फैंस के विरोध के आगे झुका लिवरपूल, टिकट महंगे करने का बदला प्लान (Image Source: IANS)
इंग्लिश फुटबॉल क्लब लिवरपूल ने अपने फैंस के भारी विरोध के बाद टिकट की कीमतें बढ़ाने के फैसले में बड़ा बदलाव किया है। क्लब ने पहले अगले तीन सीजन में टिकट की कीमतें बढ़ाने की योजना बनाई थी, लेकिन समर्थकों के विरोध के बाद क्लब ने अपने कदम अब वापस पीछे खींच लिए हैं।
हाल ही में एनफील्ड स्टेडियम में हुए मुकाबलों के दौरान कई फैंस बैनर और पोस्टर लेकर पहुंचे थे। उन्होंने क्लब के खिलाफ नारे लगाए और टिकट महंगे करने के फैसले का विरोध किया।
फैंस का कहना था कि लगातार बढ़ती कीमतों से आम समर्थकों के लिए मैच देखना मुश्किल हो जाएगा। क्लब ने शुरुआत में कहा था कि महंगाई और स्टेडियम चलाने की बढ़ती लागत के कारण टिकट की कीमतें बढ़ाना जरूरी है। हालांकि, विरोध बढ़ने के बाद क्लब प्रबंधन ने सपोर्टर्स बोर्ड के साथ बातचीत की और अपने फैसले में बदलाव किया।