पीसीआई ने उत्पीड़न के आरोपों पर कोच नवल सिंह को बर्खास्त किया (Image Source: IANS)
पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया (पीसीआई) ने पैरालंपिक चैंपियन सुमित अंतिल की तरफ से लगाए गए उत्पीड़न के आरोपों के बाद द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोच नवल सिंह को बर्खास्त कर दिया है। पीसीआई प्रमुख देवेंद्र झाझड़िया ने रविवार को 'आईएएनएस' को यह जानकारी दी।
पीसीआई प्रमुख झाझड़िया ने आईएएनएस से कहा, "बोर्ड ने उन्हें (नवल सिंह को) बर्खास्त करने का फैसला किया है।"
दो बार के पैरालंपिक गेम्स के पदक विजेता सुमित अंतिल ने कोच नवल सिंह पर उत्पीड़न और अभद्र भाषा के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) से इसकी शिकायत की। सुमित अंतिल को टोक्यो ओलंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा का भी समर्थन मिला था।