स्क्वैश: अमर्या बजाज ने डच जूनियर ओपन अंडर-13 का खिताब जीता (Image Source: IANS)
भारत के उभरते हुए स्क्वैश खिलाड़ी अमर्या बजाज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए डच जूनियर ओपन अंडर-13 लड़कों का खिताब अपने नाम कर लिया है। बजाज ने फाइनल में इंग्लैंड के डैनियल स्टीवेन्सन सहित कई विश्व-स्तरीय खिलाड़ियों को 3-1 से मात दी।
इस युवा भारतीय खिलाड़ी ने चैंपियनशिप तक के सफर में दुनिया के प्रमुख स्क्वैश देशों के खिलाड़ियों को शिकस्त देते हुए अद्भुत संयम, कौशल और मानसिक मजबूती का परिचय दिया।
अमर्या बजाज ने पहले दौर में मिस्र के खिलाड़ी पर 3-0 की शानदार जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की थी। दूसरे दौर में इंग्लैंड के अर्लो स्मिथ की कड़ी चुनौती को 3-0 से पार किया। इसके बाद प्री-क्वार्टर फाइनल में सिंगापुर के नंबर 1 खिलाड़ी केलन लो को 3-0 से हराया, जिसके बाद क्वार्टर फाइनल में उन्होंने मिस्र के बद्र हसन पर 3-1 से प्रभावशाली जीत हासिल की थी।