पुरुषों में टॉप सीड भारतीय खिलाड़ी वी. सेंथिलकुमार और महिलाओं में तीसरी सीड तन्वी खन्ना ने गुरुवार को मुंबई में जुहू विले पार्ले जिमखाना क्लब द्वारा आयोजित किए जा रहे यूएसडी 15,000 एसआरएफआई पीएसए चैलेंजर टूर्नामेंट में अपने क्वार्टर फाइनल में अलग-अलग अंदाज में जीत हासिल की।
सेंथिलकुमार ने खराब शुरुआत से उबरते हुए मिस्र के चौथे सीड अब्दुल्ला हफीज को सीधे गेम में 15-13, 11-4, 11-3 से हराया, वहीं तन्वी ने जापान की 8वीं सीड जो फू को 11-6, 11-7, 8-11, 11-6 से हराया।
फाइनल में जगह बनाने के लिए सेंथिलकुमार का मुकाबला मिस्र के दूसरे सीड यासिन शोहदी से होगा, जबकि तन्वी का मुकाबला जापान की छठे सीड अकारी मिडोरिकावा से होगा। शोहदी ने जापान के सातवें सीड तोमोताका एंडो को 11-8, 11-8-11-4 से आसानी से हराया, मिडोरिकावा ने बुधवार देर रात शमीना रियाज को चार गेम में हराया।