'संडे ऑन साइकिल' कार्यक्रम अब एक मुहिम बन चुका है: डॉ मनसुख मांडविया (Image Source: IANS)
केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने रविवार को नई दिल्ली में कहा कि 'संडे ऑन साइकिल' कार्यक्रम अब पूरे देश में एक मुहिम बन चुका है।
डॉ. मनसुख मांडविया ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से देश के युवा फिटनेस के प्रति जागरुक हुए हैं। पीएम का फिट इंडिया का संदेश सिर्फ संदेश नहीं है, बल्कि विकसित भारत की जरूरत है। भारत को अगर विकसित बनना है तो युवाओं को स्वस्थ और फिट होना होगा। स्वस्थ नागरिक स्वस्थ समाज का निर्माण करते हैं, और स्वस्थ समाज से ही समृद्ध राष्ट्र का निर्माण होता है।"
उन्होंने कहा कि मैं सभी युवाओं से अपील करता हूं कि वे स्वस्थ रहें और समृद्ध राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान दें।