यूएस ओपन बैडमिंटन: श्रीकांत, देविका, रौनक ने सेमीफाइनल में जगह बनाई (Image Source: IANS)
थाईलैंड मास्टर्स चैंपियन देविका सिहाग ने जापान की तीसरी सीड रीको गुंजी को हराकर यूएस ओपन के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। वहीं, रौनक चौहान भी अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं।
देविका ने शुक्रवार को महिला एकल क्वार्टर फाइनल में गुंजी को 22-20, 21-19 से हराया।
इस बीच, चौहान ने इजरायल के मिशा जिल्बरमैन को सिर्फ 38 मिनट में 23-21, 21-11 से हराकर अपना पहला पुरुष एकल बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर सुपर 300 सेमीफाइनल में जगह पक्का की। सेमीफाइनल में चौहान का मुकाबला चीनी ताइपे की आठवीं सीड सू ली यांग से होगा।