Abhijit kunte
Advertisement
शतरंज ओलंपियाड ने पेरिस ओलंपिक में स्वर्ण की कमी काफी हद तक की पूरी : अभिजीत कुंटे
By
IANS News
October 23, 2024 • 00:24 AM View: 610
Chess Olympiad: पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत के नाम एक भी गोल्ड नहीं रहा। लेकिन बुडापेस्ट में शतरंज ओलंपियाड 2024 में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली पुरुष और महिला शतरंज टीमों ने दोनों श्रेणियों में स्वर्ण पदक हासिल करके ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। इस जीत से पूरा देश खुशी से झूम उठा।
महिला टीम के कोच अभिजीत कुंटे के अनुसार, उनकी सफलता ने ओलंपिक में मिली हार की भरपाई कर दी है।
उन्होंने आईएएनएस से कहा, "मैंने टीम से कहा कि हम 2022 वाली गलतियां नहीं दोहराएंगे, हम दबाव में नहीं आएंगे और दोहरा स्वर्ण जीतकर नया इतिहास रचेंगे। यह स्वर्ण पदक देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण था। हमने ओलंपिक में एक भी स्वर्ण नहीं जीता था और भले ही टूर्नामेंट में हमारे बारे में ज्यादा हाइप नहीं थी, लेकिन हमने ओलंपिक की काफी हद तक भरपाई की। मुझे लगता है कि इससे कई भारतीय बहुत खुश हुए होंगे।"
Advertisement
Related Cricket News on Abhijit kunte
Cricket Special Today
-
- 16 Oct 2026 08:54
Advertisement