Aiff president kalyan choubey
Advertisement
मनोलो मार्केज को हटाने के बाद एआईएफएफ ने नए हेड कोच के लिए आवेदन आमंत्रित किया
By
IANS News
July 04, 2025 • 22:20 PM View: 319
AIFF President Kalyan Choubey: अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने पुरुष राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 13 जुलाई है। कुछ दिन पहले ही एआईएफएफ ने पूर्व मुख्य कोच मनोलो मार्केज को हटाया था। मार्केज के कार्यकाल में भारत फीफा रैंकिंग में 127वें स्थान पर खिसक गया था।
एआईएफएफ ने अपने बयान में कहा, "सीनियर पुरुष राष्ट्रीय टीम का मुख्य कोच एआईएफएफ महासचिव को रिपोर्ट करेगा और अनुबंध की अवधि के दौरान टीम द्वारा भाग लिए जाने वाले सभी मैचों और प्रतियोगिताओं में टीम के प्रदर्शन के लिए जवाबदेह होगा।"
एआईएफएफ की कार्यकारी समिति ने बुधवार की बैठक में इस निर्णय को मंजूरी दी।
Advertisement
Related Cricket News on Aiff president kalyan choubey
Cricket Special Today
-
- 16 Oct 2026 08:54
Advertisement