Amitabh kant
Advertisement
पीजीटीआई ने अमिताभ कांत को शासी निकाय का सदस्य नियुक्त किया
By
IANS News
September 12, 2025 • 20:58 PM View: 579
Amitabh Kant: प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया (पीजीटीआई) ने शुक्रवार को नीति आयोग के पूर्व सीईओ अमिताभ कांत को शासी निकाय का सदस्य नियुक्त किया।
अमिताभ कांत देश के प्रतिष्ठित नौकरशाहों और नीति निर्माताओं में से एक हैं। उन्हें शासन में परिवर्तनकारी योगदान के लिए जाना जाता है। अमिताभ कांत नवाचार, नीति सुधार, रणनीति, कूटनीति और ब्रांडिंग के लिए जाने जाते हैं।
केरल में पर्यटन सचिव के रूप में अमिताभ कांत ने राज्य को एक पर्यटन स्थल के रूप में बढ़ावा दिया और अपने कार्यकाल के दौरान 'केरल- ईश्वर का अपना देश' के नारे को लोकप्रिय बनाने में बड़ी भूमिका निभाई। वहीं, पर्यटन मंत्रालय में संयुक्त सचिव के रूप में उन्होंने भारत को एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल में बदलने के उद्देश्य से 'अतुल्य भारत' और 'अतिथि देवो भव' अभियानों की संकल्पना की।
TAGS
Amitabh Kant
Advertisement
Related Cricket News on Amitabh kant
Cricket Special Today
Advertisement