Ancy sojan
Asian Games: President congratulates Harita Bhadra, Ancy Sojan after bronze, silver medals (Credit: X/AFI) Image Source: IANS
Advertisement
एशियन गेम्स: हरिता भद्रा और एंसी सोजन को राष्ट्रपति ने दी बधाई, ब्रॉन्ज और सिल्वर मेडल जीतने पर की सराहना
By
IANS News
September 27, 2026 • 21:22 PM View: 10
Asian Games: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आइची-नागोया 2026 एशियन गेम्स में भारतीय एथलीट हरिता भद्रा और एंसी सोजन को मेडल जीतने पर बधाई दी है। रविवार को हरिता ने महिलाओं की 200 मीटर दौड़ में ब्रॉन्ज और एंसी ने महिलाओं की लॉन्ग जंप में सिल्वर मेडल जीता।
राष्ट्रपति ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, "एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं की 200 मीटर स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर हरिता भद्रा को हार्दिक बधाई। बेहद प्रतिस्पर्धी रेस में आपने डटकर मुकाबला किया और यादगार प्रदर्शन किया। आप यूं ही उत्कृष्टता की ओर बढ़ती रहें।"
एंसी सोजन के प्रदर्शन पर राष्ट्रपति ने लिखा, "एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं की लॉन्ग जंप स्पर्धा में सिल्वर मेडल हासिल करने पर एंसी सोजन को हार्दिक बधाई। रोमांचक फाइनल में आपका प्रदर्शन आपके कौशल और दृढ़ संकल्प का प्रमाण है। आप और भी ऊंचाइयों को छूती रहें।"
Advertisement
Related Cricket News on Ancy sojan
Cricket Special Today
Advertisement