Anil mann
Advertisement
प्रो रेसलिंग लीग 2026: 'आखिरी कुछ सेकंड में मैच बदल गया,' सेमीफाइनल में हार के बाद बोले महाराष्ट्र कोच अनिल मान
By
IANS News
February 01, 2026 • 08:54 AM View: 365
Anil Mann: नोएडा इंडोर स्टेडियम में शुक्रवार को खेले गए प्रो रेसलिंग लीग (पीडब्ल्यूएल) 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में दिल्ली दंगल वॉरियर्स ने बेहद रोमांचक मुकाबले में महाराष्ट्र केसरी को 5-4 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। इस जीत के साथ दिल्ली की टीम अब रविवार को होने वाले खिताबी मुकाबले में हरियाणा थंडर्स से भिड़ेगी।
हार के बावजूद महाराष्ट्र केसरी के मुख्य कोच अनिल मान ने अपनी टीम के प्रदर्शन पर संतोष जताया और कहा कि मुकाबला बेहद करीबी रहा। मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा, "यह एक कड़ा मुकाबला था और सामने वाली टीम बहुत मजबूत थी। कुछ बाउट्स में हम जीत के बेहद करीब थे, लेकिन आखिरी कुछ सेकंड में मैच हार में बदल गया। यह काफी हद तक बदकिस्मती की वजह से हुआ।"
अनिल मान ने युवा पहलवानों के लिए लीग के महत्व का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इस मंच पर जूनियर खिलाड़ी ओलंपिक और वर्ल्ड चैंपियन जैसे दिग्गजों के साथ मुकाबला कर रहे हैं, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा है। सीनियर खिलाड़ियों के साथ खेलने में जो डर या झिझक होती है, वह अब काफी हद तक खत्म हो गई है।
TAGS
Anil Mann
Advertisement
Related Cricket News on Anil mann
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16
Advertisement