Arjun erigasi
Advertisement
अर्जुन एरिगासी ने स्टीपन अवग्यान मेमोरियल खिताब जीता, लाइव रेटिंग में चौथा स्थान फिर हासिल किया
By
IANS News
June 18, 2024 • 17:52 PM View: 292
Stepan Avagyan Memorial: भारत के शीर्ष रेटिंग वाले शतरंज खिलाड़ी ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगासी ने जेरमुक, अर्मेनिया में एक राउंड शेष रहते स्टीपन अवग्यान मेमोरियल 2024 खिताब जीत लिया है।
तेलंगाना के 20 वर्षीय शतरंज खिलाड़ी ने रूसी ग्रैंडमास्टर वोलोदार मुरजिन को आठवें और आखिरी से पहले वाले राउंड में 63 चालों में हरा दिया। उनके चार जीत और इतने ही ड्रा के साथ छह अंक हो गए हैं। अर्जुन के पास तीन खिलाड़ियों पर डेढ़ अंक की अपराजेय बढ़त हो गयी है जो 10 खिलाड़ियों की फील्ड में संयुक्त दूसरे स्थान पर हैं।
इस जीत से अर्जुन लाइव रेटिंग में करियर के सर्वश्रेष्ठ चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। उनके अब ईएलओ रेटिंग में 2779.9 अंक हो गए हैं। वह लाइव रेटिंग में अब नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन, अमेरिका के हिकारू नाकामूरा और फाबियानो कारूआना से पीछे हैं।
Advertisement
Related Cricket News on Arjun erigasi
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16
Advertisement
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 4 days ago
-
- 3 days ago
-
- 6 days ago