Asia pacific padel cup
Advertisement
एशिया पैसिफिक पैडल कप में भारत ने जीता कांस्य
By
IANS News
September 23, 2024 • 22:30 PM View: 630
Asia Pacific Padel Cup: भारत की पहली अंतरराष्ट्रीय पैडल टीम ने एशिया पैसिफिक पैडल कप के पहले संस्करण में तीसरा स्थान हासिल किया। भारतीय पैडल अकादमी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
ये टूर्नामेंट 19 से 22 सितंबर तक इंडोनेशिया के बाली में खेला गया था। भारतीय पैडल अकादमी द्वारा चुनी गई भारतीय टीम ने कांस्य पदक के लिए मलेशिया को 3-0 से हराया।
भारतीय टीम छह देशों की प्रतियोगिता में फिलीपींस और इंडोनेशिया के बाद तीसरे स्थान पर रही। अन्य प्रतिभागी देश चीन और सिंगापुर थे।
Advertisement
Related Cricket News on Asia pacific padel cup
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16
Advertisement