Baboo ram
Advertisement
एशियाई खेल: मंजू रानी, राम बाबू ने 35 किमी रेस वॉक मिश्रित टीम में कांस्य पदक जीता
By
IANS News
October 04, 2023 • 09:54 AM View: 634
Race Walk Mixed Team: मंजू रानी और राम बाबू की जोड़ी ने 19वें एशियाई खेलों में बुधवार को 35 किमी रेस वॉक मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर भारत के पदकों की संख्या 70 पर पहुंचा दी है जो इन खेलों में उसके पिछले सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के बराबर है।
राम बाबू ने 2 घंटे 42 मिनट 11 सेकेंड में रेस पूरी की जबकि मंजू रानी 3 घंटे 9 मिनट 3 सेकेंड का समय निकाला। भारत 5 घंटे 51 मिनट 14 सेकेंड के संयुक्त समय के साथ तीसरे स्थान पर रहा। वह स्वर्ण पदक विजेता चीन की टीम से 34 मिनट 33 सेकेंड से पीछे रहा।
इस पदक के साथ ही भारत ने एशियाई खेलों में अपने 70 पदकों के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है जो उसने 2018 में इंडोनेशिया में आयोजित पिछले संस्करण में बनाया था।
Advertisement
Related Cricket News on Baboo ram
Cricket Special Today
-
- 16 Oct 2026 08:54
Advertisement