Between australia bangladesh
Advertisement
'चयनकर्ताओं का फैसला गलत नहीं', श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर होने पर बोले मैक्सवेल
By
IANS News
January 13, 2025 • 12:10 PM View: 330
T20 World Cup Cricket Match: ऑस्ट्रेलिया के हरफनमौला खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल ने कहा कि अगर वह चयनकर्ता होते तो वही फैसला लेते, जो ऑस्ट्रेलियाई चयनकर्ताओं ने लिया। मैक्सवेल को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया।
मैक्सवेल ने आखिरी बार 2017 में टेस्ट खेला था। अब वह इस दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया की 16 सदस्यीय टीम का हिस्सा नहीं हैं। उनकी जगह पहली बार चुने गए ऑलराउंडर कूपर कॉनॉली को टीम में लिया गया है। मैक्सवेल ने इसे पूरी तरह समझने योग्य बताया।
फॉक्स स्पोर्ट्स के मैक्सवेल के हवाले से कहा, "यह बस चयन का मामला है। हमेशा कुछ खिलाड़ी होते हैं जो टीम में जगह चाहते हैं। मैंने कभी नहीं छुपाया कि मैं इस दौरे पर जाना चाहता था, लेकिन मैं उनकी वजहों को पूरी तरह समझ सकता हूं। ऑस्ट्रेलिया पहले ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच चुका है। उनके पास श्रीलंका में दो टेस्ट हैं और अगले कुछ सालों में उपमहाद्वीप के और भी दौरे होंगे। ऐसे में नए खिलाड़ियों को इन परिस्थितियों में खेलने का मौका देना जरूरी है।"
Advertisement
Related Cricket News on Between australia bangladesh
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16
Advertisement