Between india and pakistan
Advertisement
गेंदबाजों और रोहित के दम पर भारत ने पाकिस्तान को पीटा, लगातार आठवीं जीत
By
IANS News
October 14, 2023 • 20:20 PM View: 746
ICC Cricket World Cup Match: गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन और कप्तान रोहित शर्मा की 86 रन की आतिशी पारी से भारत ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को यहां नरेंद्र मोदी स्टेडियम में विश्व कप मुकाबले में शनिवार को सात विकेट से पीट दिया और टूर्नामेंट के इतिहास में पाकिस्तान के खिलाफ अपना अपराजेय क्रम बरकरार रखते हुए लगातार आठवीं जीत दर्ज की।
भारत ने पाकिस्तान को 42.5 ओवर में 191 रन पर ढेर करने के बाद 30.3 ओवर में तीन विकेट पर 192 रन बनाकर जीत की हैट्रिक पूरी की जबकि पाकिस्तान को तीन मैचों में पहली हार का सामना करना पड़ा।
आसान लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहित ने फिर एक तूफानी पारी खेली और 63 गेंदों पर 86 रन में छह चौके और छह छक्के लगाए। शुभमन गिल और विराट कोहली ने 16-16 रन बनाये। श्रेयस अय्यर 53 और केएल राहुल 19 रन पर नाबाद रहे। श्रेयस ने भारत के लिए विजयी चौका मारा और अपना अर्धशतक पूरा किया।
Advertisement
Related Cricket News on Between india and pakistan
-
मैं सिर्फ अपनी गति और अपनी विविधता पर ध्यान केंद्रित कर रहा था: कुलदीप यादव
ICC Cricket World Cup Match: बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव अहमदाबाद में बहुप्रतीक्षित मुकाबले में पाकिस्तान को सिर्फ 191 रन पर आउट करने वाले भारत के महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक थे। ...
Cricket Special Today
-
- 11 Nov 2026 11:11
-
- 10 Nov 2026 01:01
Advertisement
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 6 days ago
-
- 6 days ago