Courtesy x
Advertisement
विंबलडन 2025 : बोपन्ना-गिल बाहर, युकी भांबरी-गैलोवे युगल के दूसरे दौर में पहुंचे
By
IANS News
July 03, 2025 • 00:00 AM View: 336
Rohan Bopanna: विंबलडन 2025 में बुधवार का दिन भारतीय फैंस के लिए बेहद निराशाजनक रहा। अनुभवी रोहन बोपन्ना और उनके जोड़ीदार सैंडर गिल बुधवार को शुरुआती दौर में हारकर पुरुष युगल स्पर्धा से बाहर हो गए।
रोहन बोपन्ना और सैंडर गिल की जोड़ी तीसरी वरीयता प्राप्त जर्मन जोड़ी केविन क्राविएट्ज और टिम पुएट्ज से एक घंटे और चार मिनट में 3-6, 4-6 से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हुई।
बोपन्ना का 2025 में प्रदर्शन मिश्रित रहा है। वे और उनके जोड़ीदार एडम पावलसेक फ्रेंच ओपन के तीसरे दौर में पहुंचे थे, लेकिन बाहर हो गए। उन्होंने ऑस्ट्रेलियन ओपन के मिश्रित युगल में झांग शुआई के साथ मिलकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
Advertisement
Related Cricket News on Courtesy x
Cricket Special Today
Advertisement