Delhi sg pipers
Advertisement
दिल्ली एसजी पाइपर्स ने शमशेर और व्हेटन को पुरुष टीम का सह-कप्तान नियुक्त किया; नवनीत महिला टीम की कप्तान होंगी
By
IANS News
November 29, 2024 • 16:56 PM View: 384
Delhi SG Pipers: दिल्ली एसजी पाइपर्स ने अनुभवी ऑस्ट्रेलियाई और तीन बार के ओलंपियन जैकब व्हेटन और भारत के दो बार के ओलंपिक पदक विजेता मिडफील्डर शमशेर सिंह को नए सिरे से शुरू हो रही हॉकी इंडिया लीग के पहले सीजन के लिए अपनी पुरुष टीम का सह-कप्तान नियुक्त करने की घोषणा की है।
इसके अलावा, एचआईएल की दिल्ली फ्रेंचाइजी ने भारतीय उप कप्तान और स्ट्राइकर नवनीत कौर को महिला टीम का कप्तान भी नियुक्त किया है। फ्रेंचाइजी ने बेल्जियम की डिफेंडर एम्मा पुवरेज को नवनीत की उप कप्तान भी नियुक्त किया है। चार टीमों की महिला एचआईएल इस सीजन में अपनी शुरुआत करेगी।
व्हेटन ने सह-कप्तान नामित होने पर कहा, "मैं भारतीय हॉकी सुपरस्टार शमशेर सिंह के साथ आगामी हॉकी इंडिया लीग के लिए दिल्ली एसजी पाइपर्स का सह-कप्तान नामित होने पर सम्मानित और गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। हॉकी इंडियन लीग हर दिन प्रतिस्पर्धी माहौल में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ हॉकी खिलाड़ियों के साथ और उनके खिलाफ खेलने का शानदार अवसर प्रदान करती है। ''
TAGS
Delhi SG Pipers
Advertisement
Related Cricket News on Delhi sg pipers
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16
-
- 25 Jul 2026 11:28
Advertisement
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 1 week ago