Fifa pass
Advertisement
फुटबॉल वर्ल्ड कप में आने वाले दर्शकों की आसानी के लिए यूएस ने की 'फीफा पास' की घोषणा
By
IANS News
January 21, 2026 • 08:22 AM View: 380
FIFA PASS: संयुक्त राज्य अमेरिका दुनिया भर से आने वाले फुटबॉल प्रशंसकों का स्वागत करने की तैयारी कर रहा है। अमेरिका का कहना है कि यह फीफा विश्व कप अब तक का सबसे बड़ा और सबसे भव्य आयोजन होगा। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए ट्रंप प्रशासन ने विदेशी प्रशंसकों के लिए एक नई फास्ट-ट्रैक वीजा पहल की घोषणा की है, ताकि लाखों दर्शक आसानी से अमेरिका आ सकें।
20 जनवरी से अमेरिका का विदेश विभाग एक नई व्यवस्था शुरू कर रहा है, जिसे फीफा प्रायोरिटी अपॉइंटमेंट शेड्यूल सिस्टम कहा गया है। इसे फीफा पास नाम दिया गया है। यह व्यवस्था खास तौर पर उन लोगों के लिए है, जिनके पास विश्व कप के मैचों के टिकट हैं और जिन्हें अमेरिका आने के लिए वीज़ा की ज़रूरत होती है।
विदेश विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, "इस नई व्यवस्था का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि असली और सही प्रशंसकों को समय पर वीज़ा अपॉइंटमेंट मिल जाए, ताकि वे टूर्नामेंट से पहले अमेरिका पहुंच सकें।"
Advertisement
Related Cricket News on Fifa pass
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16
-
- 25 Jul 2026 11:28
Advertisement
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 1 week ago