Flavio coboli
Advertisement
French Open 2026: अलेक्जेंडर ज्वेरेव और फ्लेवियो कोबोली के बीच होगा पुरुष एकल का फाइनल
By
IANS News
June 06, 2026 • 08:16 AM View: 167
फ्रेंच ओपन 2026 के पुरुष एकल का फाइनल मुकाबला रविवार को अलेक्जेंडर ज्वेरेव और फ्लेवियो कोबोली के बीच खेला जाएगा। दोनों के पास अपना पहला फ्रेंच ओपन जीतने का अवसर है। ज्वेरेव ने जैकब मेन्सिक को हराकर फाइनल में जगह बनाई, जबकि कोबोली को मैटेओ अर्नाल्डी के बीमारी की वजह से मैच से हटने से फाइनल का टिकट मिला।
अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने फ्रेंच ओपन एकल के पहले सेमीफाइनल में शुक्रवार को चेक स्टार जैकब मेन्सिक को चार सेट में हराकर फाइनल में जगह बनाई। तीन घंटे एक मिनट तक चले मैच में अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने जैकब मेन्सिक को पेरिस के कोर्ट फिलिप-चैटियर पर 7-5, 6-2, 3-6, 6-3 से हराया। ज्वेरेव दूसरी बार फ्रेंच ओपन के फाइनल में पहुंचे हैं।
Advertisement
Related Cricket News on Flavio coboli
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16
-
- 25 Jul 2026 11:28
Advertisement
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 1 week ago