Goalkeeper pr sreejesh
Advertisement
भारतीय हॉकी टीम के गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने किया संन्यास का ऐलान
By
IANS News
July 22, 2024 • 17:00 PM View: 372
Goalkeeper PR Sreejesh: भारतीय हॉकी टीम के अनुभवी गोलकीपर और पूर्व कप्तान पीआर श्रीजेश ने सोमवार को संन्यास का ऐलान किया है। उन्होंने बताया कि पेरिस ओलंपिक 2024 उनकी आखिरी अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता होगी।
पीआर श्रीजेश ने अपने करियर में 328 अंतर्राष्ट्रीय मैच समेत तीन ओलंपिक, कई राष्ट्रमंडल खेल, विश्व कप और कई अहम टूर्नामेंट खेले, जिनमें उन्होंने भारतीय टीम के लिए दमदार प्रदर्शन किया।
श्रीजेश ने कहा कि वह आगामी पेरिस ओलंपिक के बाद अंतर्राष्ट्रीय हॉकी से संन्यास ले लेंगे। श्रीजेश ने 2006 के दक्षिण एशियाई खेलों के दौरान भारत के लिए अपना अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू किया था।
Advertisement
Related Cricket News on Goalkeeper pr sreejesh
Cricket Special Today
Advertisement