Goat india tour
Advertisement
मैसी की टीम ने पूर्व मंत्री अरूप बिस्वास पर लगाया अव्यवस्था फैलाने का आरोप
By
IANS News
June 17, 2026 • 20:12 PM View: 141
GOAT India Tour: फुटबॉल स्टार लियोनेल मैसी के 'गोट इंडिया टूर' के दौरान पिछले साल दिसंबर में कोलकाता के साल्ट लेक स्थित युवा भारती क्रीड़ांगन में हुई अव्यवस्था को लेकर नया मोड़ आ गया है। मैसी की टीम ने बुधवार को बिधाननगर पुलिस आयुक्तालय पहुंचकर पूर्व पश्चिम बंगाल खेल मंत्री अरूप बिस्वास पर कार्यक्रम में अव्यवस्था फैलाने का आरोप लगाया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, मैसी के सलाहकार के रूप में भारत दौरे पर आए उनकी टीम के एक सदस्य ने बिधाननगर पुलिस आयुक्त त्रिपुरारी अथर्व को ईमेल भेजकर दावा किया कि स्टेडियम में अफरा-तफरी उस समय शुरू हुई जब तत्कालीन खेल मंत्री अरूप बिस्वास मैदान में पहुंचे।
ईमेल में आरोप लगाया गया है कि अरूप बिस्वास बार-बार मैसी के कंधे और कमर को छूकर उनके साथ तस्वीरें खिंचवाने की कोशिश कर रहे थे। साथ ही उनके साथ कई ऐसे लोग भी मैदान में प्रवेश कर गए, जिन्हें वहां आने की अनुमति नहीं थी।
TAGS
GOAT India Tour
Advertisement
Related Cricket News on Goat india tour
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16
Advertisement