Group d
Advertisement
एएफसी अंडर-17 एशियन कप 2026: भारत ग्रुप डी में उज्बेकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और डीपीआर कोरिया के साथ
By
IANS News
February 12, 2026 • 21:00 PM View: 317
DPR Korea: एएफसी अंडर-17 एशियन कप सऊदी अरब 2026 के लिए हुए फाइनल ड्रॉ में भारत को ग्रुप डी में मौजूदा चैंपियन उज्बेकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और डीपीआर कोरिया (उत्तर कोरिया) के साथ रखा गया है। ड्रॉ का आयोजन गुरुवार को कुआलालंपुर स्थित एएफसी मुख्यालय में किया गया।
यह टूर्नामेंट 5 से 22 मई तक सऊदी अरब में खेला जाएगा। प्रत्येक ग्रुप की शीर्ष दो टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंचेंगी और साथ ही फीफा अंडर-17 विश्व कप कतर 2026 के लिए भी क्वालीफाई करेंगी।
भारत ने क्वालीफायर में शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान, लेबनान, फिलिस्तीन और चाइनीज ताइपे को पीछे छोड़कर इतिहास में 10वीं बार इस महाद्वीपीय प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई है। ‘ब्लू कोल्ट्स’ अपने अभियान की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेंगे, इसके बाद उनका सामना उज्बेकिस्तान और डीपीआर कोरिया से होगा।
Advertisement
Related Cricket News on Group d
-
एशियाई जूनियर मिश्रित टीम चैंपियनशिप : भारत ने हांगकांग को हराकर ग्रुप डी में शीर्ष स्थान हासिल किया
Asian Junior Mixed Team C: भारतीय टीम ने इंडोनेशिया में बैडमिंटन एशिया जूनियर मिश्रित टीम चैंपियनशिप के ग्रुप चरण में अपनी लगातार जीत का रिकॉर्ड बरकरार रखते हुए रविवार को ग्रुप डी के अंतिम मुकाबले ...
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16
Advertisement