Group j
Advertisement
फीफा वर्ल्ड कप 2026 : मेसी के रिकॉर्ड प्रदर्शन के दम पर अर्जेंटीना ने ऑस्ट्रिया को 2-0 से हराया
By
IANS News
June 23, 2026 • 07:48 AM View: 244
FIFA World Cup: फीफा विश्व कप 2026 में अर्जेंटीना के स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी ने एक बार फिर अपने शानदार खेल से सबका दिल जीत लिया। मेसी ने दो गोल दागे और कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करते हुए मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना को ऑस्ट्रिया पर 2-0 की जीत दिलाई। इस जीत के साथ अर्जेंटीना ने नॉकआउट दौर में भी जगह पक्की कर ली।
अपने 39वें जन्मदिन से दो दिन पहले मैदान पर उतरे मेसी ने पहले हाफ में पेनाल्टी मिस कर दी थी, लेकिन इससे उनका आत्मविश्वास बिल्कुल नहीं डगमगाया। उन्होंने मैच के 38वें मिनट में गोल कर अर्जेंटीना को बढ़त दिलाई। इसके बाद इंजरी टाइम में एक और गोल करके टीम की जीत सुनिश्चित कर दी।
यह मैच मेसी के लिए कई मायनों में खास रहा। उन्होंने विश्व कप में अपने 17वें और 18वें गोल किए और टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा व्यक्तिगत गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए। इससे पहले यह रिकॉर्ड जर्मनी के मिरोस्लाव क्लोज के नाम था, जिन्होंने 16 गोल किए थे।
Advertisement
Related Cricket News on Group j
Cricket Special Today
-
- 16 Oct 2026 08:54
Advertisement