Hamid ahadad
'ईस्ट बंगाल एफसी' ने 2025-26 सीजन के लिए मोरक्को के फॉरवर्ड हामिद अहदाद के साथ करार किया
'ईस्ट बंगाल एफसी' के साथ अपने सफर की शुरुआत करने को लेकर उत्साहित अहदाद ने कहा, "मैंने इस क्लब के बारे में बहुत अच्छी बातें सुनी हैं। एक ऐसे क्लब में शामिल होना सम्मान की बात है जिसकी एक सदी पुरानी विरासत है। मैं पहले जमालेक एससी के लिए खेल चुका हूं। अब मैं कोलकाता टीम का अनुभव करने के लिए बेताब हूं, जो एशिया की सबसे बड़ी टीमों में से एक है। मैं इस क्लब और इसके उत्साही प्रशंसकों के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहता हूं और ज्यादा से ज्यादा ट्रॉफियां जीतना चाहता हूं।"
सेंटर-फॉरवर्ड या विंगर के रूप में खेलने में सक्षम अहदाद ने शीर्ष अफ्रीकी लीगों में प्रभावशाली करियर बनाया है। वह मोरक्को के बोटोला प्रो इनवी क्लब माघरेब डी फेस से 'ईस्ट बंगाल एफसी' में शामिल हुए हैं, जहां उन्होंने पिछले सीजन में 19 मैचों में 1,432 मिनट खेले और 3 गोल और 3 असिस्ट किए। कुल 162 बोटोला प्रो इनवी मैचों में, इस 30 वर्षीय खिलाड़ी ने 45 गोल किए और 14 गोल असिस्ट किए।
Related Cricket News on Hamid ahadad
Cricket Special Today
-
- 11 Nov 2026 11:11
-
- 10 Nov 2026 01:01
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 6 days ago
-
- 6 days ago