Harbinder singh chimmi
Advertisement
हरबिंदर सिंह और जफर इकबाल ने नई दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय हॉकी मैचों की वापसी का किया स्वागत
By
IANS News
September 28, 2024 • 12:58 PM View: 392
Harbinder Singh Chimmi: भारतीय हॉकी के पूर्व दिग्गज- हरबिंदर सिंह और जफर इकबाल नई दिल्ली के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में भारतीय पुरुष हॉकी टीम को जर्मनी के खिलाफ खेलते हुए देखने के लिए उत्साहित हैं। भारत 23 और 24 अक्टूबर को ओलंपिक रजत पदक विजेताओं से भिड़ेगा।
इस आयोजन के साथ एक दशक के बाद नई दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय हॉकी की वापसी हो रही है और इस आयोजन में पूर्व हॉकी सितारों सहित कई गणमान्य लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। पिछली बार भारत ने मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में जनवरी 2014 में हीरो हॉकी वर्ल्ड लीग फाइनल - पुरुष राउंड 4 खेला था।
पद्मश्री हरबिंदर सिंह, 1964 टोक्यो गोल्ड, 1968 मैक्सिको ब्रॉन्ज और 1972 म्यूनिख ओलंपिक में ब्रॉन्ज, ने कहा,“1972 में मैंने आखिरी बार राष्ट्रीय टीम के लिए दिल्ली में हॉकी खेली थी। मुझे याद है कि शिवाजी स्टेडियम खचाखच भरा हुआ था और प्रशंसक हमारे लिए चीयर कर रहे थे। मुझे लगता है कि भारत और जर्मनी के लिए भी बहुत से प्रशंसक आएंगे। आखिरकार, वे एक दशक के बाद कोई उच्च स्तरीय अंतरराष्ट्रीय मैच देखेंगे। ”
Advertisement
Related Cricket News on Harbinder singh chimmi
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16
-
- 25 Jul 2026 11:28
Advertisement
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 1 week ago