Harjinder kaur
सीडब्ल्यूजी 2026: वेटलिफ्टर हरजिंदर कौर ने 69 किग्रा में देश को दिलाया सिल्वर
हरजिंदर ने कुल 227 किग्रा वजन उठाया; उन्होंने 'स्नैच' में 101 किग्रा से शुरुआत की और 'क्लीन एंड जर्क' में 126 किग्रा का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। कनाडा की शार्लेट सिमोन्यू ने कुल 240 किग्रा (108 किग्रा स्नैच + 132 किग्रा क्लीन एंड जर्क) वजन उठाकर गोल्ड मेडल जीता, जबकि ऑस्ट्रेलिया की न्या फीबे हेमैन ने 218 किग्रा (97+121) के साथ ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।
हरजिंदर पूरी प्रतियोगिता के दौरान मेडल की दौड़ में बनी रहीं और क्लीन एंड जर्क के अपने आखिरी प्रयास में 126 किग्रा वजन उठाकर दूसरा स्थान पक्का किया।
Related Cricket News on Harjinder kaur
-
बर्थडे स्पेशल : मीराबाई चानू को पसंदीदा वेटलिफ्टर मानती हैं हरजिंदर कौर
Harjinder Kaur: वर्ष 2022 में राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीतने के साथ भारोत्तोलक हरजिंदर कौर चर्चा में आ गयी थीं। हरजिंदर मीराबाई चानू को पसंदीदा वेटलिफ्टर मानती हैं और उनके साथ सेल्फी लेना चाहती ...
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16