India and new zealand
Advertisement
प्लेइंग 11 पर नहीं, वर्ल्ड कप जीतने पर है फोकस : मोहम्मद शमी
By
IANS News
October 23, 2023 • 12:26 PM View: 847
Cricket World Cup Match Between: मोहम्मद शमी विश्व कप 2023 के पहले चार मैचों के लिए भारत की प्लेइंग-11 में नहीं थे, लेकिन अनुभवी तेज गेंदबाज को जब मौका मिला तो उन्होंने अपने पहले मैच में ही शानदार प्रदर्शन किया और (5-54) के दमदार आंकड़े से भारत की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
मैच खत्म होने के बाद मोहम्मद शमी विश्व कप में दो बार पांच विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज भी बने। उन्होंने कहा कि उन्हें हमेशा लगता है कि टीम में प्लेइंग-11 का हिस्सा न होने पर परेशान नहीं होना चाहिए और नाही यह सोचना चाहिए कि हम में कुछ कमी है।
शमी ने कहा, "सभी विकेट अच्छे हैं। जब आप देश के लिए खेलते हैं तो मुझे लगता है कि हर विकेट आपके लिए महत्वपूर्ण है। वैसे भी मुझे कोई विशेष विकेट अधिक पसंद नहीं है। मैं अपने सभी विकेटों का आनंद लेता हूं।"
Advertisement
Related Cricket News on India and new zealand
Cricket Special Today
-
- 16 Oct 2026 08:54
Advertisement