India hockey in olympics
Advertisement
ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम का स्वर्णिम सफर, इस बार खत्म हो सकता है गोल्ड का इंतजार
By
IANS News
July 18, 2024 • 13:51 PM View: 669
India Hockey Record In Olympics: ओलंपिक खेलों में भारतीय हॉकी का स्वर्णिम इतिहास रहा है। भारत को ओलंपिक में पहली बार हॉकी खेलने का मौका 1928 में मिला और टीम ने ध्यानचंद के 14 गोल के दम पर पहली बार में ही गोल्ड जीता। यहां से हॉकी इंडिया की ओलंपिक में स्वर्णिम दास्तान शुरू होती है, जिसके बाद टीम ने 1932 और 1936 में भी हॉकी का गोल्ड जीता।
इसके बाद द्वितीय विश्व युद्ध के बाद ओलंपिक खेलों की वापसी के बाद भारतीय हॉकी टीम ने 1948, 1952, और 1956 में लगातार तीन गोल्ड जीते। भारत ने 1964 और 1980 में भी गोल्ड हासिल किया था। इसके बाद से टीम हॉकी में गोल्ड नहीं जीत पाई है। हालांकि टोक्यो ओलंपिक में टीम ने जिस तरह से कांस्य पदक जीतकर हॉकी में देश की भावना को जिंदा किया है, उसके बाद गोल्ड की संभावना और महत्वाकांक्षा दोनों बढ़ गई हैं।
Advertisement
Related Cricket News on India hockey in olympics
Cricket Special Today
-
- 11 Nov 2026 11:11
-
- 10 Nov 2026 01:01
Advertisement
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 6 days ago
-
- 6 days ago