International youth boxing gala
Advertisement
भारतीय मुक्केबाज अंतरराष्ट्रीय युवा मुक्केबाजी प्रतियोगिता के लिए चीन पहुंचे
By
IANS News
August 16, 2025 • 13:36 PM View: 300
International Youth Boxing Gala: भारत की 59 सदस्यीय टीम चीन के शिनजियांग प्रांत के उरुमची शहर पहुंची है। यहां वह तीसरे "बेल्ट ऐंड रोड इंटरनेशनल यूथ बॉक्सिंग गाला" (अंडर-17/अंडर-19/अंडर-23 अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर और प्रतियोगिता) में भाग ले रही है।
इस दल में 20 लड़के और 20 लड़कियां शामिल हैं। इनके साथ 12 कोच, 6 सहयोगी कर्मचारी और 1 रेफरी व जज भी गए हैं। इस कार्यक्रम का आयोजन चीनी बॉक्सिंग फेडरेशन और शिनजियांग उइगर स्वायत्तशासी क्षेत्र की सरकार ने किया है। प्रशिक्षण शिविर 17 से 25 अगस्त तक चलेगा और प्रतियोगिताएं 26 से 29 अगस्त तक उरुमची और यीली में होंगी।
इस संस्करण में केवल अंडर-17 लड़के और लड़कियाँ ही भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इन खिलाड़ियों का चयन छठे यू-17 जूनियर बॉयज और गर्ल्स नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2025 से किया गया है। एशियन यूथ गेम्स भार वर्गों में स्वर्ण और रजत पदक जीतने वाले तथा अन्य वर्गों में स्वर्ण पदक पाने वाले खिलाड़ी इसमें चुने गए हैं।
Advertisement
Related Cricket News on International youth boxing gala
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16
Advertisement
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 4 days ago