Jumpers ancy
Advertisement
इंटर-स्टेट एथलेटिक्स: भुवनेश्वर में जंपर्स सोजन और सर्वेश ने तोड़े नेशनल रिकॉर्ड
By
IANS News
June 27, 2026 • 23:52 PM View: 227
Jumpers Ancy: कलिंगा स्टेडियम में शनिवार शाम 65वीं नेशनल इंटर-स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए केरल की एशियन गेम्स मेडलिस्ट एंसी सोजन ने महिलाओं की लॉन्ग जंप का दो दशक से भी पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।
25 वर्षीय इंटरनेशनल लॉन्ग जंपर ने अपने पांचवें प्रयास में 6.88 मीटर की दूरी तय करके अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज कराया। उन्होंने 2004 में एथेंस में अंजू बॉबी जॉर्ज द्वारा बनाए गए 6.83 मीटर को तोड़ा।
शुरुआत से ही अच्छी लय में दिखीं एंसी सोजन ने 6.73 मीटर की जंप के साथ अपने रिकॉर्ड-तोड़ अभियान की शुरुआत की। उनकी दूसरी जंप फाउल रही। तीसरी जंप 6.67 मीटर की थी, जबकि चौथी जंप 6.72 मीटर की थी। जब इलेक्ट्रॉनिक स्कोरबोर्ड पर 6.88 मीटर दिखा तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उनकी आखिरी और छठी जंप 6.69 मीटर की थी।
Advertisement
Related Cricket News on Jumpers ancy
Cricket Special Today
-
- 16 Oct 2026 08:54
Advertisement