Lee valley hockey
Advertisement
एफआईएच प्रो लीग: भारतीय महिला टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2-3 से हार का सामना करना पड़ा
By
IANS News
June 14, 2025 • 19:34 PM View: 466
FIH Hockey Pro League: भारतीय महिला हॉकी टीम ने 0-3 से पिछड़ने के बाद वापसी की, लेकिन शनिवार को यहां ली वैली हॉकी एंड टेनिस सेंटर में एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2024/25 के मैच में ऑस्ट्रेलिया से 2-3 से हार का सामना करना पड़ा।
मैच शुरू होने से पहले, दोनों टीमों ने अहमदाबाद में हाल ही में हुए विमान हादसे में जान गंवाने वालों की याद में एक मिनट का मौन रखा।
तीन गोल से पिछड़ने के बाद, भारत ने दीपिका (44') और नेहा (52') के गोलों के जरिए वापसी की, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई टीम ने जीत हासिल करने के लिए अंतिम क्वार्टर में अपना धैर्य बनाए रखा। कोर्टनी शोनेल (16'), लेक्सी पिकरिंग (27') और टैटम स्टीवर्ट (35') ने ऑस्ट्रेलिया के लिए गोल किए। इस मैच में मिडफील्डर वैष्णवी विट्ठल फाल्के ने भी व्यक्तिगत उपलब्धि हासिल की, जिन्होंने भारत के लिए अपना 50वां मैच खेला।
Advertisement
Related Cricket News on Lee valley hockey
Cricket Special Today
-
- 16 Oct 2026 08:54
Advertisement