Lok sabha
'खेलो इंडिया मिशन' से कॉमनवेल्थ और ओलंपिक के लिए तैयार हो रहा देश: मनसुख मंडाविया
मनसुख मंडाविया ने कहा, "एक समय था जब तैयारी समय पर नहीं होती थी, बजट भी नहीं होता था। 'खेलो इंडिया मिशन' इसलिए ही लाया जा रहा है ताकि आने वाले दिनों में देश कॉमनवेल्थ की तैयारी कर पाए, देश ओलंपिक की तैयारी भी कर पाए, और देश मेडल टेली में भी इजाफा कर पाए। देश में पारंपरिक तरीके से जो स्पोर्ट चल रहा था और स्पोर्ट में फेडरेशन के द्वारा राजनीति चल रही थी, उससे बाहर आकर तालमेल के साथ स्पोर्ट सेक्टर में आगे बढ़ने के लिए हमने इसलिए ही स्पोर्ट्स पॉलिसी भी लाई।"
उन्होंने आगे कहा, "हमने स्पोर्ट्स गवर्नेंस बिल भी लाया। ये मोदी सरकार है, जिसने स्पोर्ट्स सेक्टर में व्यापक योजना बनाई। पहले देश में स्पोर्ट्स कल्चर को डेवलप करने के लिए खेलो इंडिया, फिट इंडिया, बाद में स्पोर्ट्स खेलो भारत नीति, उनके बाद स्पोर्ट्स गवर्नेंस बिल, और इसके बाद देश में स्पोर्ट्स को आगे बढ़ाने के लिए अभी खेलो इंडिया मिशन के जरिए देश को स्पोर्ट्स में एक नई ऊंचाइयों पर लेकर जाने की तैयारी चल रही है।"
Related Cricket News on Lok sabha
-
बजट 2026: खेलो इंडिया मिशन के तहत अगले एक दशक में रोजगार और कौशल विकास के क्षेत्र में…
New Delhi: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्तीय वर्ष 2026-26 का बजट पेश कर दिया है। वित्त मंत्री ने खेल क्षेत्र को रोजगार, कौशल विकास और नौकरी के दृष्टिकोण से अहम माना है। उन्होंने अगले ...
Cricket Special Today
-
- 19 Apr 2026 12:51
-
- 06 Apr 2026 08:41
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 5 days ago