Marathoner fauja singh
Advertisement
धावक फौजा सिंह का अंतिम संस्कार आज, 14 जुलाई को सड़क हादसे के बाद हुआ था निधन
By
IANS News
July 20, 2025 • 10:24 AM View: 304
Marathoner Fauja Singh: विश्व के सबसे उम्रदराज 114 वर्षीय मैराथन धावक फौजा सिंह का रविवार को दोपहर 12 बजे उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके विदेश में रहने वाले पारिवारिक सदस्य भी अंतिम संस्कार के लिए जालंधर पहुंच चुके हैं। वे एक सड़क हादसे में घायल हो गए थे; बाद में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया था।
सुबह करीब 7:30 बजे फौजा सिंह के पार्थिव शरीर को जालंधर के सिविल अस्पताल से उनके घर लाया गया। विदेश में रहने वाले परिजन भी पहुंच चुके हैं।
अंतिम संस्कार में शामिल होने और फौजा सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री और राज्यपाल भी 'ब्यास पिंड' पहुंच सकते हैं। इसके अलावा, स्थानीय प्रशासन और कई सामाजिक संगठनों के लोग भी इस मौके पर मौजूद रहेंगे।
Advertisement
Related Cricket News on Marathoner fauja singh
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16
Advertisement