Mp medical education minister
Advertisement
मध्य प्रदेश के राष्ट्रीय खेल दिवस पर तीन दिनी खेल प्रतियोगिताएं होंगी: विश्वास सारंग
By
IANS News
August 28, 2025 • 12:58 PM View: 484
MP Medical Education Minister: मध्य प्रदेश में राष्ट्रीय खेल दिवस उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाएगा। राज्य के खेल व युवक कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने कहा है कि राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर पूरे प्रदेश में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
देश में 29 अगस्त को 'राष्ट्रीय खेल दिवस' मनाया जाता है। यह हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद का जन्मदिन है। पूरे देश में कार्यक्रम होते हैं। मंत्री सारंग ने बताया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में हम मध्य प्रदेश में 29 से 31 अगस्त तक खेल गतिविधियां आयोजित की करेंगे।
पूरा प्रदेश खेलमय हो, हर वर्ग खेल से जुड़े, और खेल हमारी दिनचर्या का अंग बने, इस उद्देश्य से पूरे प्रदेश में तीन दिवसीय खेल के आयोजन किए जा रहे हैं। यह आयोजन अलग-अलग स्तर पर होंगे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव सम्मिलित होंगे।
Advertisement
Related Cricket News on Mp medical education minister
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16
Advertisement