Nava raipur open
Advertisement
नवा रायपुर ओपन से पीजीटीआई की वापसी, 1 करोड़ की इनामी राशि पर नजर
By
IANS News
September 08, 2026 • 17:14 PM View: 132
Nava Raipur Open: प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया (पीजीटीआई) 'नवा रायपुर ओपन' के साथ नवा रायपुर में वापसी कर रहा है। यह टूर्नामेंट 15 से 18 सितंबर, 2026 तक छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर स्थित फेयरवे गोल्फ एंड लेक रिजॉर्ट में आयोजित किया जाएगा।
इस पहले 'नवा रायपुर ओपन' को छत्तीसगढ़ सरकार का सहयोग मिल रहा है। रविवार को इस इवेंट की शुरुआत के मौके पर पीजीटीआई प्रमुख कपिल देव मौजूद रहेंगे।
इस टूर्नामेंट में 132 प्रोफेशनल गोल्फर 1 करोड़ रुपए की इनामी राशि के लिए मुकाबला करेंगे। टूर्नामेंट में भारत के कई जाने-माने प्रोफेशनल खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, जिनमें सप्तक तलवार, हनी बैसोया, वीर अहलावत, अक्षय शर्मा, खालिन जोशी, राशिद खान, मनु गंडास और महू के ओम प्रकाश चौहान शामिल हैं। इसमें 18 विदेशी खिलाड़ी भी हिस्सा ले रहे हैं।
TAGS
Nava Raipur Open
Advertisement
Related Cricket News on Nava raipur open
Cricket Special Today
Advertisement