Neil samraj
Neil Samraj sets youth national and meet record in 100m on the opening day of the National Youth Athletics Championships at the Guru Nanak Stadium in Ludhiana, Punjab, on Tuesday. Photo credit: AFI Image Source: IANS
Advertisement
नेशनल यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप: नील समराज ने 100 मीटर दौड़ में यूथ नेशनल और मीट रिकॉर्ड बनाया
By
IANS News
September 02, 2026 • 00:04 AM View: 116
National Youth Athletics Championships: नेशनल यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नील समराज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-18 लड़कों की 100 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल जीता। मंगलवार को पंजाब के लुधियाना में आयोजित प्रतियोगिता में नील ने 10.46 सेकंड का समय लेकर नया मीट और नेशनल रिकॉर्ड बनाया।
तमिलनाडु के 17 वर्षीय नील ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए अपने प्रतिस्पर्धियों को काफी पीछे छोड़ दिया। नील समराज का 10.46 सेकंड का विनिंग टाइम, 2023 में कोयंबटूर (तमिलनाडु) में अंशु रजक द्वारा बनाए गए 10.63 सेकंड के पिछले नेशनल रिकॉर्ड से बेहतर था। 10.68 सेकंड का मीट रिकॉर्ड पार्थ सिंह के नाम था, जो 2024 में बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश) में बना था।
गुरु नानक स्टेडियम में तीन दिन तक चलने वाली अंडर-18 प्रतियोगिता के पहले दिन तमिलनाडु के स्प्रिंटर्स छाए रहे। उन्होंने पुरुषों और महिलाओं के वर्गों में 100 मीटर दौड़ के मीट रिकॉर्ड तोड़े। यह प्रतियोगिता गुरुवार (3 सितंबर) को समाप्त होगी।
Advertisement
Related Cricket News on Neil samraj
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16
Advertisement