Nisha dahiya
Advertisement
क्या निशा दहिया उत्तर कोरियाई साजिश का शिकार बनीं?
By
IANS News
August 06, 2024 • 13:14 PM View: 845
Sol Gum Pak: कोहनी चोटिल होने के कारण निशा दहिया महिलाओं की फ्रीस्टाइल 68 किलोग्राम फ्रीस्टाइल रेसलिंग क्वार्टर फाइनल हार गईं। उन्हें उत्तर कोरिया की सोल गुम ने 10-8 के अंतर से हराया है। पेरिस ओलंपिक में मेडल जीतने की भारत की सबसे बड़ी दावेदार निशा दहिया चोटिल होने के बावजूद अंत तक लड़ती रहीं।
अब निशा की चोट पर सस्पेंस बढ़ता जा रहा है। अब सवाल ये है कि क्या निशा दहिया कोरियाई साजिश का शिकार बनीं? मैच के अधिकतर समय आगे चल रही निशा चोट के कारण पिछड़ गई और अंत में उन्हें मुकाबला हारना पड़ा।
निशा ने पहले राउंड में 4-0 के स्कोर के साथ बढ़त बनाई और इस बढ़त को 8-1 तक बढ़ाया। यहां से उनकी जीत बेहद करीब थी। लेकिन मैच के अंतिम पलों में बाजी पलट गई और निशा चोटिल होने के कारण बहुत दर्द में थी। मैट पर उन्हें मेडिकल सपोर्ट भी मिला और मैच बीच में कई बार रूका भी। हालांकि, निशा टूटे हुए हाथ के बावजूद लड़ती रहीं।
Advertisement
Related Cricket News on Nisha dahiya
-
निशा ने देश को दिलाया ओलंपिक कोटा, दिल्ली पहुंचने पर साक्षी मलिक ने किया स्वागत
Sakshi Malik: पूर्व ओलंपिक पदक विजेता पहलवान साक्षी मलिक ने बुधवार को साथी पहलवान निशा दहिया का तुर्की के इस्तांबुल से दिल्ली लौटने पर एयरपोर्ट पर स्वागत किया। ...
Cricket Special Today
Advertisement