Para powerlifting
पैरा पावरलिफ्टिंग इवेंट में ब्रॉन्ज जीतने पर पीएम मोदी ने दी झंडू को बधाई, बोले-आपने अनगिनत भारतीयों को प्रेरित किया
पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "झंडू कुमार का शानदार प्रदर्शन। उन्होंने पुरुषों के हैवीवेट पैरा पावरलिफ्टिंग इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के लिए मेडल का खाता खोला है। झंडू को बधाई। उनकी यह उपलब्धि उनकी जबरदस्त ताकत, अटूट संकल्प और बरसों की अनुशासित मेहनत का बेहतरीन उदाहरण है। हर चुनौती का सामना करते हुए और इंटरनेशनल मंच पर शानदार प्रदर्शन करके उन्होंने पूरे देश का मान बढ़ाया है और अनगिनत भारतीयों को प्रेरित किया है।"
खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने भी झंडू को ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर बधाई दी। उन्होंने 'एक्स' पर लिखा, "भारत के लिए ब्रॉन्ज। झंडू कुमार ने पुरुषों के हेवीवेट पैरा पावरलिफ्टिंग में 190 किलोग्राम का जबरदस्त लिफ्ट करके भारत के लिए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पहला मेडल जीता। पूरे देश को उन पर गर्व है।"
Related Cricket News on Para powerlifting
-
मजबूत भारतीय दल बीजिंग 2025 पैरा पावरलिफ्टिंग विश्व कप के लिए रवाना
Para Powerlifting World Cup: 16 सदस्यीय भारतीय पैरा पावरलिफ्टिंग दल 17-25 जून को चीन के बीजिंग में होने वाले प्रतिष्ठित बीजिंग 2025 पैरा पावरलिफ्टिंग विश्व कप में देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए पूरी तरह ...
-
दुबई में अपने ऐतिहासिक मेडल का रंग बदलना चाहता हूं : परमजीत
Para Powerlifting Worlds: भारत के शीर्ष पावरलिफ्टर परमजीत कुमार पैरा पावरलिफ्टिंग विश्व चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार हैं। उन्होंने 2021 में कांस्य पदक जीता था और इस बार मेडल में सुधार को लेकर ...
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16
-
- 25 Jul 2026 11:28
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 1 week ago