Prahlad singh patel
Advertisement
गोटेगांव में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ
By
IANS News
January 20, 2025 • 19:14 PM View: 538
Prahlad Singh Patel: मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव में सोमवार को तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का राज्य सरकार के मंत्री प्रहलाद पटेल ने शुभारंभ किया। इस आयोजन में परंपरागत के साथ वर्तमान खेलों का समायोजन है, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग हिस्सा ले रहे हैं। गोटेगांव के नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में यह खेल प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।
सहयोग क्रीड़ा मंडल द्वारा आयोजित खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए मंत्री पटेल ने कहा इस प्रतियोगिता में परंपरागत और जितने भी प्रभावी खेल, जो युवाओं के चरित्र निर्माण और उन्हें ऊंचाई देने का काम करते हैं, शामिल हैं। यह आयोजन का 41 वां साल है। उन्होंने इस प्रतियोगिता के हिस्सा लेने वाले युवाओं काे शुभकामना देते हुए कहा कि ये ऐसी ऊंचाई छुएं, जिससे उनका व देश का नाम तो हो, साथ में सहयोग क्रीड़ा मंडल का भी नाम हो।
विधायक महेंद्र नागेश ने बताया कि तीन दिन तक विविध खेल प्रतियोगिताएं चलेंगी। प्रतियोगिता का समापन 23 जनवरी को होगा, इसमें मुख्यमंत्री मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। प्रतियोगिता में 80 साल से 90 साल की आयु के पांच सदस्यों का अभिनंदन किया गया है। कबड्डी टीम के 10 खिलाड़ियों का अभिनंदन किया गया।
Advertisement
Related Cricket News on Prahlad singh patel
Cricket Special Today
Advertisement