Rafael camara
Advertisement
राफेल कैमारा ने किया '2025 फॉर्मूला 3 चैंपियनशिप' पर कब्जा
By
IANS News
August 03, 2025 • 14:42 PM View: 331
Rafael Camara: राफेल कैमारा ने '2025 एफआईए फॉर्मूला 3 ड्राइवर्स चैंपियनशिप' अपने नाम कर ली है। यह इस सीजन उनकी चौथी जीत रही। ट्राइडेंट ड्राइवर ने पोल पोजीशन को जीत में बदला। उन्होंने हर लैप में बढ़त बनाए रखते हुए दबदबा बनाया।
कैमारा की इस जीत ने उन्हें केवल एक राउंड शेष रहते 48 अंकों की बढ़त दिला दी, जिससे वह 2025 के चैंपियन बन गए। पूरे सीजन निरंतरता और गति ने उन्हें एक रेस शेष रहते ही खिताब दिला दिया।
चैंपियनशिप जीतने के बाद कैमारा ने कहा, "अभी-अभी फीचर रेस पूरी की और चैंपियनशिप भी खत्म हो गई। पूरे सीजन में जिस तरह से प्रदर्शन किया, उससे मैं बहुत खुश हूं। मुझे लगता है कि हम शुरुआत से ही बहुत मजबूत रहे हैं। अब हम थोड़ा आराम कर सकते हैं। इस पल का आनंद ले सकते हैं। चैंपियनशिप के दौरान पलों का आनंद लेना हमेशा मुश्किल होता है। आपको हमेशा फोकस करना होता है, इसलिए बस पल का आनंद लें। मेरा उत्साह बढ़ाने के लिए सभी का धन्यवाद।"
TAGS
Rafael Camara
Advertisement
Related Cricket News on Rafael camara
Cricket Special Today
-
- 11 Nov 2026 11:11
-
- 10 Nov 2026 01:01
Advertisement
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 6 days ago
-
- 6 days ago