Rani rampal
Advertisement
पूर्व कप्तान रानी रामपाल ने लिया संन्यास, हॉकी इंडिया ने जर्सी नंबर 28 नंबर की रिटायर
By
IANS News
October 24, 2024 • 23:34 PM View: 409
Former India: भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान रानी रामपाल ने गुरुवार को अंतर्राष्ट्रीय हॉकी से संन्यास की घोषणा की। इसके साथ ही उनके 16 साल के शानदार करियर का अंत हो गया। हॉकी इंडिया ने भारत बनाम जर्मनी द्विपक्षीय श्रृंखला के बाद आयोजित एक समारोह में उनकी प्रतिष्ठित '28' नंबर की जर्सी को रिटायर करके टीम में उनके उल्लेखनीय योगदान का सम्मान किया।
महज 15 साल की उम्र में डेब्यू करने वाली रानी भारतीय हॉकी में नई उम्मीदों की किरण बन गईं थीं। उन्होंने 2021 में टोक्यो ओलंपिक खेलों में राष्ट्रीय टीम को ऐतिहासिक चौथे स्थान पर पहुंचाया।
वह इस साल के अंत में होने वाली महिला हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) से पहले पंजाब एवं हरियाणा के सूरमा हॉकी क्लब के साथ मेंटर और कोच के रूप में काम करेंगी।
Advertisement
Related Cricket News on Rani rampal
-
राष्ट्रीय खेलों का मेरे दिल में विशेष स्थान है : रानी रामपाल
National Games: भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान रानी रामपाल ने कहा है कि उनका राष्ट्रीय खेलों से विशेष जुड़ाव है क्योंकि इन खेलों में उनके प्रदर्शन के कारण ही उन्हें राष्ट्रीय शिविर में ...
Cricket Special Today
Advertisement