Roshibina devi
एशियन गेम्स: रोशिबिना देवी फाइनल में पहुंचीं, वुशू में भारत के लिए कम से कम सिल्वर मेडल सुनिश्चित
रोशिबिना ने बुधवार को सेमीफाइनल में इंडोनेशिया की कुसुमानिंगत्यास थानिया को 2-0 से मात देकर गोल्ड मेडल मैच में जगह बनाई। इसी के साथ 2018 और 2022 एशियन गेम्स की मेडलिस्ट अपने कलेक्शन में एक और मेडल जोड़ेंगी। रोशिबिना ने एशियन गेम्स 2018 में ब्रॉन्ज मेडल जीतने के बाद एशियन गेम्स 2023 में सिल्वर मेडल अपने नाम किया था।
इससे पहले क्वार्टरफाइनल में रोशिबिना ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिद्वंद्वी को प्वाइंट्स के अंतर से 5-0 से हराकर अंतिम-4 में जगह बनाई। उन्होंने सोमवार को प्री-क्वार्टरफाइनल में बांग्लादेश की शिखा खातून को हराकर अपने अभियान की शुरुआत की थी।
Related Cricket News on Roshibina devi
-
रजत जीतकर भी संतुष्ट नहीं रोशिबिना देवी
Asian Games: रोशिबिना देवी ने वुशू में पदक जीतकर भारत के लिए इतिहास रच दिया, लेकिन पदक का रंग वह नहीं था जो वह चाहती थीं। इसलिए, वो इस जीत के बाद भी निराश हैं। ...
Cricket Special Today
-
- 16 Oct 2026 08:54