Senior national aquatic championships
कर्नाटक ने रिटेन किया 77वीं सीनियर नेशनल एक्वाटिक चैंपियनशिप 2024 का खिताब
कर्नाटक के अनीश एस गौड़ा को पुरुषों की श्रेणी में व्यक्तिगत चैंपियन घोषित किया गया, जिन्होंने 4 गोल्ड मेडल जीते। वहीं, महिलाओं की श्रेणी में कर्नाटक की हाशिका रामचंद्रा ने 3 गोल्ड और 1 सिल्वर मेडल के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया।
कर्नाटक के लिए सबसे बड़ी खुशी तब आई जब पुरुषों की 4x100 मीटर फ्रीस्टाइल रिले में उन्होंने नया रिकॉर्ड बनाया। पृथ्वी एम, कार्तिकेयन नायर, आकाश मणि और श्रीहरी नटराज ने 3:28.09 समय दर्ज कर 2023 में बनाए गए 3:28.16 के रिकॉर्ड को तोड़ा। सर्विसेस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड के उन्नीकृष्णन एस, विकास प्रभाकर, विनायक विजय और आनंद एएस ने 3:28.93 समय के साथ दूसरा स्थान हासिल किया।
Related Cricket News on Senior national aquatic championships
-
सीनियर नेशनल एक्वेटिक चैंपियनशिप 10 सितंबर से मंगलुरु में शुरू होगी
Senior National Aquatic Championships: मंगलुरु में पहली बार 77वीं सीनियर नेशनल एक्वाटिक चैंपियनशिप 2024 का आयोजन होगा। यह प्रतियोगिता अत्याधुनिक इंटरनेशनल एक्वाटिक कॉम्प्लेक्स, येम्मेकेर में होगी। चार दिन तक चलने वाली इस खेल प्रतियोगिता की ...
Cricket Special Today
-
- 17 Jun 2026 11:29
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 4 days ago
-
- 6 days ago