South india natural farming summit
Advertisement
पीएम मोदी ने काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं और प्रतिभागियों को दी बधाई
By
IANS News
November 21, 2025 • 17:00 PM View: 331
South India Natural Farming Summit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता के सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने कहा कि इसमें हिस्सा लेने वाले युवा प्रतिभागियों का जो जोश और उत्साह देखने को मिला, वो अद्भुत था। उन्होंने अपनी क्षमता और कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, "काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता के सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को मेरी बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं। इसमें हिस्सा लेने वाले युवा साथियों का जो जोश और उत्साह देखने को मिला, वो अद्भुत था। उन्होंने अपनी क्षमता और कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।"
उन्होंने दूसरे पोस्ट में लिखा, ''मुझे बहुत खुशी है कि यह आयोजन खेल जगत में देश को नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इस सराहनीय पहल ने युवाओं को ऐसा मजबूत मंच प्रदान किया है, जहां वे अपनी प्रतिभा के दम पर सबका मन जीत रहे हैं।''
Advertisement
Related Cricket News on South india natural farming summit
Cricket Special Today
-
- 16 Oct 2026 08:54
Advertisement