Squash medal ceremony
Advertisement
गोल्ड न जीतने से निराश हूं, यह मेरा आखिरी एशियन गेम्स हो सकता है: अभय सिंह
By
IANS News
September 27, 2026 • 17:22 PM View: 8
Squash Medal Ceremony: एशियन गेम्स 2026 में रविवार को मेंस सिंगल्स स्क्वैश फाइनल में भारत के अभय सिंह को सिल्वर मेडल के साथ संतोष करना पड़ा। उन्हें फाइनल में मलेशिया के मौजूदा चैंपियन ईन यो एनजी ने 11-9, 11-5, 11-5 से शिकस्त दी। सिल्वर मेडल जीतने के बाद, भारत के अभय सिंह ने माना कि यह एशियन गेम्स में उनकी आखिरी मौजूदगी हो सकती है।
अभय अब टीम इवेंट पर ध्यान देंगे, जिसके बाद यूएस ओपन में नजर आएंगे। अभय ने 'आईएएनएस' से कहा, "कुछ कहा नहीं जा सकता; हो सकता है कि यह मेरा आखिरी इवेंट हो, या शायद नहीं। मैंने पहले गेम में काफी अच्छा खेला। हम दोनों के बीच कड़ी टक्कर थी।"
अभय, सौरव घोषाल के बाद एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाले स्क्वैश में दूसरे भारतीय पुरुष बने हैं। हालांकि, अभय गोल्ड मेडल के साथ मिलने वाला लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक का सीधा क्वालिफिकेशन स्पॉट हासिल नहीं कर सके।
Advertisement
Related Cricket News on Squash medal ceremony
Cricket Special Today
Advertisement