Suchika tariyal wins bronze
मैं भले ही मेडल का रंग बदल नहीं सकी, लेकिन लोगों के दिलों में जगह बना ली: सुचिका तरियाल
सुचिका फैंस से मिले प्यार से काफी खुश नजर आईं, लेकिन उन्होंने स्पष्ट तौर पर इस फैसले को स्वीकार करने से इनकार कर दिया है। गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में सुचिका ने कहा, "लोग यहां मेरे स्वागत के लिए आए हैं, जिसे देखकर बहुत खुशी हो रही है। भले ही मैं मेडल का रंग बदल नहीं सकी, लेकिन आप लोगों के दिलों में जगह बना ली है। मेरे लिए इतना ही काफी है। वह मुझे एक राउंड और खिला देते, तो बेहतर रहता। मैं बेशक हार जाती, लेकिन उसे स्वीकार कर लेती, लेकिन जो हुआ, उसे स्वीकार नहीं सकती। यही वजह रही कि मैंने उनके फैसले का विरोध किया। हालांकि, कुछ लोग इसे गलत बता रहे हैं, लेकिन मुझे ही पता है कि मैंने वहां तक पहुंचने के लिए कितनी कड़ी मेहनत की थी। मैं ऐसे नहीं हार सकती।"
सुचिका को सिंगापुर की हुई हून टेओ के विरुद्ध हार मिली थी, जिसके बाद भारतीय टीम ने इस फैसले के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। विरोध के बाद मुकाबला आर्बिट्रेशन (मध्यस्थता) में गया, जहां जजों ने मुकाबले की समीक्षा की और दोबारा स्कोरिंग की। आखिरकार नतीजे का फैसला 'कम वजन वाले खिलाड़ी' के नियम से हुआ। दुर्भाग्य से, सुचिका का वजन अपनी प्रतिद्वंदी से 700 ग्राम ज्यादा था, जिसके चलते उन्होंने मुकाबला गंवा दिया।
Related Cricket News on Suchika tariyal wins bronze
-
'हर जगह भ्रष्टाचार है, मैंने आज उसे देखा,' सेमीफाइनल में विवादित हार के बाद सुचिका ने लगाया गंभीर…
Suchika Tariyal Wins Bronze: भारत की मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (एमएमए) फाइटर सुचिका तरियाल ने सोमवार को ट्रेडिशनल 60 किलोग्राम इवेंट के सेमीफाइनल में विवादित हार और आर्बिट्रेशन (मध्यस्थता) की अपील हारने के बाद 'भ्रष्टाचार' के ...
-
'उनका वजन अपनी प्रतिद्वंद्वी से 700 ग्राम ज्यादा था,' कोच ने बताया एमएमए फाइटर सुचिका की हार का…
Suchika Tariyal Wins Bronze: सुचिका तारियाल का ऐतिहासिक एशियाई गेम्स मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (एमएमए) सफर एक विवादित सेमीफाइनल हार के बाद ब्रॉन्ज मेडल के साथ खत्म हुआ। कोच निखिल कुंदर ने बताया कि आखिरकार नतीजे ...
Cricket Special Today
-
- 11 Nov 2026 11:11
-
- 10 Nov 2026 01:01
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 6 days ago
-
- 6 days ago